श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर शहर में आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन पर अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शहीद पुलिसकर्मी की पहचान मुहम्मद युसूफ के रूप में हुई है। घटना के बाद अर्धसैनिक बल के जवानों ने इलाके को घेर लिया है।



<< पिछला अगला >>