नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ का कहना है कि उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म 'स्ट्राइकर' कैरम खेल की खोई लोकप्रियता को वापस लाने में मददगार साबित होगी।
सिद्धार्थ ने बताया, "स्ट्राइकर खेल पर आधारित फिल्म नहीं है लेकिन मैं इस बात को लेकर निश्चिंत हूं कि यह कैरम की लोकप्रियता को वापस लाएगी। हालांकि, यह खेल अभी भी थोड़ा बहुत जीवित है। हम एशियाई चैंपियन हैं और भारत में इस खेल से जुड़े कई महान खिलाड़ी हैं। इस फिल्म से कैरम की लोकप्रियता में और वृद्धि होगी।"
अभिनय के अलावा सिद्धार्थ को गायकी का भी शौक है। वह एक अच्छे पाश्र्वगायक भी हैं और 'स्ट्राइकर' में उन्होंने दो गाने भी गाए हैं।
चंदन अरोड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्ट्राइकर' में विद्या मालवड़े ने भी अभिनय किया है।



<< पिछला अगला >>