• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
कानपुर: छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, हालत गंभीर
कानपुर:  छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, हालत गंभीर
कानपुर: छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, हालत गंभीर

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को एक छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावर छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना शहर के चकेरी इलाके के के.आर.एजुकेशनल सेंटर इंटर कॉलेज की है, जहां आज सुबह 16 वर्षीय छात्र अमनदीप ने स्कूल के अंदर अपने सहपाठी विवेक सिंह को रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली विवेक के पेट में लगी। उसे तत्काल हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चकेरी थाना प्रभारी एच.एल.वर्मा ने बताया कि गोली मारकर अमनदीप फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने चाचा का लाइसेंसी रिवाल्वर घर से लेकर स्कूल आया था।

वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को हाथापाई हो गई थी। इसके बाद अमन ने विवेक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.