Friday March 12,2010 | Last Updated 10:03 PM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
ऑस्ट्रेलिया में मध्यप्रदेश के छात्र पर हमला
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 09-Nov-2009 15:57:33 द्वारा: मधु भाटिया Font Size:

मेलबर्न : भारतीय छात्रों पर सिलसिलेवार हमलों के क्रम में अब नई वारदात 22 वर्षीय एक युवक के साथ हुई है जिसके चेहरे पर कुछ आस्ट्रेलियाइयों ने घूंसे मारे और उससे कहा कि यहां तुम जैसों के लिए जगह नहीं है। मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला साईं रतन तिवारी रविवार को अपने एक साथी के साथ मंदिर जा रहा था तब दो ऑस्ट्रेलियाइयों ने उसे रोका और पूछा कि कहां जा रहे हो।

इंफार्मेशन सिस्टम्स में बैचलर डिग्री करने के लिए एक वर्ष पहले यहां आए तिवारी ने कहा, 'मैंने उन्हें मंदिर जाने की जानकारी देने के बजाय कह दिया कि मैं घर जा रहा हूं। छात्र ने कहा- उन्होंने मेरे चेहरे पर घूंसा मारा और मुझसे कहा कि यहां तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है।' साथ ही कहा कि उसने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया और इसके बदले इलाज घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस में किया गया। तिवारी ने कहा कि जब उसके मित्र ने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो हमलावर उसका फोन छीनकर घटनास्थल से फरार हो गये।

तिवारी ने कहा, 'हमने पुलिस बुलाई। वे 10 मिनट बाद पहुंचे और उसके बाद एंबुलेंस पहुंची। मैं वहां मूर्छित था, क्योंकि मेरा बहुत सारा खून बह गया था।' उसने कहा कि वह पहले ही यहां के महावाणिज्य दूतावास से संपर्क कर चुका है जहां से इलाज के लिए उसे एक चिकित्सक का नंबर दिया गया। इस वारदात की रिपोर्ट पहले ही फ्रैंक्टन पुलिस थाने को दी जा चुकी है। तिवारी ऑस्ट्रेलिया में छात्रों पर नस्ली हमलों का नया शिकार है। बीते सप्ताह इंजीनियरिंग के एक छात्र अमृत गोयल को एक महिला समेत ऑस्ट्रेलियाई युवकों के समूह ने नस्ली गालियां दी थी और उसकी बाईं आंख पर घूंसा मारा था। इस वर्ष जून से लेकर ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में तीन दर्जन से अधिक छात्रों पर हमला किया जा चुका है।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • पाकिस्तान को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने दी 212 रनों की चुनौती
  • प्रभाष जी का जाना आंदोलनकारी अभिव्यक्ति का अवसान
  • आजमी ने राष्ट्रभाषा का सम्मान बढ़ायाः मुलायम
  • दक्षिण मुम्बई में एक होटल में ठहरा था हेडलीः पुलिस
  • किम के उपयोग के लिए हैं 6 ट्रेनें, 19 स्टेशन
  • नेपालः जाली भारतीय नोटों के रैकेट का खुलासा
  • किसी क्षेत्र में तो हम सर्वश्रेष्ठ बनें: नारायणमूर्ति
  • आईएसआई की हर आतंकी संगठन में पैठः मुशर्रफ
  • मधु कोड़ा के सहयोगी ने सरेंडर किया
  • देवी मूर्ति से शहद रिसा, देखने उमड़े श्रद्धालु
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    Refresh
    न्यूजीलैंड 4   9-10 स्‍थान के लिए: न्‍यूजीलैंड पेनाल्‍टी स्‍ट्रोक में 9-8 से विजयी
    दक्षिण अफ्रीका 4
    भारत 2   7-8 स्‍थान के लिए: कनाडा विजयी
    अर्जेटीना 4
    दक्षिण कोरिया 0   5-6 स्‍थान के लिए: स्‍पेन विजयी
    स्पेन 2
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    दुनिया: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.