• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Bookmark and Share

Posted On: 09-Feb-2010 06:13:35 AM By: राकेश कुमार Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

एडिलेड: सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (53) और कप्तान रिकी पोंटिग (नाबाद 57) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से पराजित कर दिया।

तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर (28/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी 39.4 ओवरों में 170 रनों पर समेट दी।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ने 26.3 ओवरों में 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। वॉटसन ने 50 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए जबकि पोंटिंग ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 55 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए।

सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श और माइकल क्लार्क ने भी 272-7 रनों का योगदान दिया। वॉटसन के साथ पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़ने वाले मार्श ने 27 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा जबकि क्लार्क ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 28 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन स्मिथ ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे जबकि केरॉन पोलार्ड ने 32 और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने 30 रनों का योगदान दिया।

नरसिंह देवनारायण ने भी 23 रन बनाए लेकिन कप्तान क्रिस गेल (0), रूनाको मोर्टन (4), लेंडल सिमंस (1) और निकिता मिलर (6) ने बुरी तरह निराश किया।

आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर के अलावा क्लिंट मैके ने दो सफलता हासिल की, जबकि मिशेल जानसन, शेन वॉटसन और नेथन हॉरित्ज को एक-एक विकेट मिला। बोलिंगर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.