एल एण्ड टी को मिले 582 करोड़ रुपये के ठेके
मुंबई: निर्माण एवं इंजीनियरिंग कंपनी एल ऐंड टी ने मंगलवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 582 करोड़ रुपये के ठेके हासिल करने की घोषणा की। ये ठेके बिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए हैं।
कंपनी के मुताबिक तमिलनाडु इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड की ओर से उसे 155 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत 37 किलोमीटर लंबी मल्टिसर्किट ट्रांसमिशन लाइन स्थापित किया जाना है।
एल ऐंड टी ने बताया है कि यूएई की फेडरल एनर्जी ऐंड वॉटर अथॉरिटी की ओर से उसे 267 करोड़ रुपये की खरीदारी और निर्माण के ऑर्डर मिले हैं।




<< पिछला अगला >>