• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
उप्र: सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची
उप्र:  सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची
उप्र: सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 24 हो गई।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक एम.पी.सिंह ने वहां मंगलवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि मृतकों की संख्या 18 से बढ़कर 24 हो गई है। मरने वालों में 15 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में चालक सहित घायल 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक मरने वाले जिगनियां गांव के रहने वाले थे और सोमवार रात जिले के मिश्रिख कस्बे स्थित नैमिषारण्य (धार्मिक स्थान) में मुंडन संस्कार कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। बरगावां के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

पुलिस अधीक्षक अमिताभ यश के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर की मौत डूबने से हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर के चालक ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.