सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर तालाब में पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। सीतापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमिताभ यश ने पत्रकारों को बताया कि हादसा पिसावां इलाके में सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। करीब 32 लोगों से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सड़क के किनारे एक तालाब में पलट गया।
यश ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर की मौत डूबने से हुई। उन्होंने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर के चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। पुलिस के मुताबिक, 18 मृतकों में 10 बच्चे शामिल हैं।



<< पिछला अगला >>