रुचिका केस के आरोपी हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर ने अपने ऊपर हमला करने वाले युवक के खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज करने से साफ मना कर दिया है। इस युवक के खिलाफ सोमवार को ही राठौर पर हमला करने के आरोप में धारा 334 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन राठौड़ ने दरियादिली दिखाते हुए कोई भी मामल दर्ज करने से मना कर दिया है।
मालूम हो कि सोमवार को जब राठौड़ कोर्ट की कार्यवाही खत्म होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे तब ही एक युवक ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने राठौड़ के चेहरे पर तीन वार किए थे। राठौड़ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चोटें काफी गहरी नहीं थी। इस युवक के बारे में पता चला है कि इसका नाम उत्सव शर्मा है और उसने हताशा में आकर राठौड़ पर हमला कर दिया।



न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका
भारत
अर्जेटीना
दक्षिण कोरिया
स्पेन

<< पिछला अगला >>