म्यूनिख, जर्मनी: ईरान के विदेश मंत्री मनुचेहर मोत्तकी ने शनिवार को चेतावनी दी कि पश्चिमी हस्तक्षेप के कारण अफगानिस्तान में आतंकवाद बढ़ रहा है और इसके भारत, मध्य एशिया और अरब देशों में फैलने का खतरा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्री मोत्तकी ने कहा कि ईरान अफगानिस्तान से नशीली दवाओं के होने वाले व्यापार और आतंकवाद को रोकने के लिए चिंतित है, लेकिन उन्होंने नाटो की अगुवाई में देश पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की।
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में मोत्तकी ने कहा कि हाल के वर्षो में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और नशीली दवाओं के व्यापार को रोकने के लिए अपनाई गईं सभी नीतियां विफल रही हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि अफगान आतंकवाद दो शाखाओं में विभाजित हो सकता है। एक अरब देशों में और दूसरी शाखा भारत और मध्य एशियाई देशों में फैल सकती है।



<< पिछला अगला >>