वाशिंगटन: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्य कनेक्टिकट में गैस ईंधन वाले एक बिजलीघर में रविवार को हुए विस्फोट में दो लोग मारे गए। बिजली संयंत्र में हुई इस दुर्घटना में मौतों और घायलों की संख्या अधिक होने की आंशका है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'डेनबरी न्यूज-टाइम्स' ने कहा कि विस्फोट के समय संयंत्र में करीब 100 लोग मौजूद थे और वहां हाल ही में लगाई गई उन्नत प्रणाली का परीक्षण चल रहा था। न्यूयार्क से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित कस्बे मिडलटाउन में दर्जनों एंबुलेंसों और दो हेलीकॉप्टरों को राहत और बचाव कार्यो में लगा देखा गया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के करीब 100 कर्मचारियों को लगाया गया। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



<< पिछला अगला >>