अब अरिंदम चौधरी शिव सेना के निशाने पर
मुम्बई: इंडियन प्रीमियर लीग :आईपीएल: में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल करने की टिप्पणी को लेकर अभिनेता शाहरुख खान पर बरसी शिवसेना ने अब ‘मुम्बई को केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने’ की वकालत करने वाले मैनेजमेंट गुरू अरिंदम चौधरी पर निशाना साधा है।
संडे इंडियन के प्रधान सम्पादक चौधरी ने अपनी पत्रिका के ताजा अंक में छपे सम्पादकीय में कहा ‘‘शाहरुख को अपने नजरिये पर टिके रहने के लिये सलाम। गुंडागर्दी को खत्म करने और मुम्बई को केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने का यह सही समय है।’’ शिव सेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा है कि चौधरी ने ‘यह जहर उगलकर महाराष्ट्र का अपमान’ किया है।
सामना के मुताबिक चौधरी ने हाल में टेलीविजन पर चर्चा के दौरान मुम्बई को जानबूझकर बम्बई कहा था।




<< पिछला अगला >>